जनसंपर्क क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर पंकज नरायण सक्सेना सम्मानित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Pankaj Narayan Saxena was honored for his outstanding contribution in the field of public relations. IMAGE CREDIT TO पब्लिक रिलेशन सोसाइटी

लखनऊ (शिखर समाचार)।
मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसी क्रम में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने गोमती नगर स्थित अपने कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

बयान पर तीखी प्रतिक्रिया और आरोप

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि खड़गे का बयान न केवल प्रधानमंत्री का अपमान है, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं को भी आहत करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।

गोपाल राय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी लगातार अपने राजनीतिक स्तर को गिरा रही है और इस प्रकार की बयानबाजी से लोकतंत्र की साख कमजोर हो रही है। उन्होंने मांग की कि मल्लिकार्जुन खड़गे अपने बयान के लिए प्रधानमंत्री और देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द माफी नहीं मांगी गई तो संगठन देशभर में उग्र आंदोलन शुरू करेगा।

प्रदर्शन और नारेबाजी से माहौल गरमाया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया। उन्होंने खड़गे के पोस्टर फाड़कर विरोध जताया और “खड़गे माफी मांगो” जैसे नारे लगाए। पूरे क्षेत्र में विरोध का माहौल बना रहा।

संगठन ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

गोपाल राय ने यह भी कहा कि कांग्रेस बार-बार जनता की भावनाओं को नजरअंदाज करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नारी वंदन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी पार्टी का रुख जनता की अपेक्षाओं के विपरीत रहा है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ा है।

इस अवसर पर बॉबी गुप्ता, राजेश सोनी, संग्राम सिंह, मानसी गुप्ता, ओम शंकर गुप्ता, कार्तिक माथुर, ममता चौधरी, अनिल यादव, निर्भय सिंह, शुभम मौर्या और मुकेश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment