वीडियो वायरल करने पर महिला से मारपीट, मंदिर परिसर में विवाद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Woman assaulted for making a video go viral; dispute erupts in temple परिसर (temple premises). IMAGE CREDIT TO मंदिर फाइल फोटो

मोदीनगर (शिखर समाचार)।
सीकरी खुर्द स्थित प्राचीन महामाया देवी मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना एक महिला को भारी पड़ गया। मंगलवार शाम मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गई।

मंदिर की अव्यवस्थाओं का वीडियो हुआ वायरल

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

तिबड़ा रोड स्थित बात कॉलोनी निवासी पंकज कंसल की पत्नी सपना अग्रवाल रोजाना की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाती हैं। सपना के अनुसार, दो दिन पहले जब वह मंदिर गई थीं, तब वहां कुछ लोग बैठकर सिगरेट पी रहे थे और परिसर में गंदगी फैली हुई थी। उन्होंने इस स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दोबारा मंदिर पहुंचने पर हुआ हमला

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

आरोप है कि मंगलवार शाम जब सपना दोबारा मंदिर पहुंचीं, तभी कुछ महिला और पुरुषों ने उन्हें घेर लिया। पहले उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और फिर मारपीट शुरू कर दी गई। इसी दौरान किसी ने उन पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं।

शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

घटना के बाद बुधवार को सपना अग्रवाल एसीपी कार्यालय पहुंचीं और मामले की शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment