सहारनपुर (शिखर समाचार)।
नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्राप्त पांच शिकायतों में से एक का अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव ने मौके पर ही समाधान करा दिया, जबकि शेष चार समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में एक शिकायत का मौके पर निस्तारण
वार्ड 63 राजपूत कॉलोनी निवासी नसीब खान ने क्षेत्र में साफ-सफाई की समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। इस पर अपर नगरायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक और सफाई कर्मियों को मौके पर भेजकर सफाई कार्य कराते हुए समस्या का समाधान कराया।
एलईडी और हाईमास्ट लाइट की शिकायतों पर निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
नसीब खान ने एलईडी लाइट खराब होने की शिकायत भी दर्ज कराई, जिस पर पथ-प्रकाश प्रभारी को स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में वार्ड 07 मिगलानी बिल्डिंग चौक निवासी उसमान मलिक ने चौक की हाईमास्ट लाइट ठीक कराने की मांग रखी, जिस पर संबंधित विभाग को शीघ्र निरीक्षण कर समाधान करने के आदेश दिए गए।
सड़क अतिक्रमण और पाइपलाइन की समस्याएं भी उठीं
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
वार्ड 19 गोपाल नगर निवासी समर वितराना ने सड़क पर अवैध धुलाई केंद्र द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। वहीं वार्ड 14 शिवपुरी कॉलोनी निवासी सोनू जाटव ने क्षेत्र में पाइपलाइन दुरुस्त कराने का आग्रह किया। इन सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश कुमार और महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
