नजीबाबाद में प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार, फ्रिज से बरामद हुआ मांस

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Two arrested in Najibabad with banned meat; meat recovered from refrigerator. IMAGE CREDIT TO POLICE

बिजनौर (शिखर समाचार)। नजीबाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को प्रतिबंधित गोवंश मांस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ईद के अवसर पर अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। पुलिस ने बरामद मांस को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है तथा मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश तेज कर दी है।

आरोपियों की पहचान और ठिकाना

ALSO READ:https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/ghaziabad-bank-guard-shoots-dead-manager-in-loni-over-leave-dispute-lclam-rpti-2497998-2026-03-16

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान और अयान, निवासी ग्राम भनेड़ा, थाना किरतपुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ईद के त्योहार पर नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा स्थित इदरीश के यहां ठहरे हुए थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उक्त स्थान पर प्रतिबंधित पशु का मांस रखा गया है।

छापेमारी में मांस बरामद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/corporation-officials-hold-joint-meeting/

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर में रखे फ्रिज से लगभग 500 ग्राम प्रतिबंधित गोवंश मांस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने करीब दो किलो मांस खरीदा था, जिसमें से कुछ हिस्सा फ्रिज में रखा गया था।

जांच और कार्रवाई तेज

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/wahab-chaudhary-expelled-from-bsp/

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों को यह मांस किसके द्वारा उपलब्ध कराया गया। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Share This Article
Leave a comment