ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को भनौता गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10 हजार वर्ग मीटर जमीन को कब्जामुक्त कराया। इस जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
अवैध कॉलोनी निर्माण को ध्वस्त किया गया
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग की टीम ने अवैध रूप से कॉलोनी काटने की कोशिश कर रहे कालोनाइजरों के निर्माण को ध्वस्त किया। एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट किया कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण की अनुमति नहीं है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
मौके पर कार्रवाई और जमीन मुक्तिकरण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/corporation-officials-hold-joint-meeting/
महाप्रबंधक एके सिंह के अनुसार, ग्राम भनौता के खसरा संख्या 387 की भूमि पर अवैध कब्जे की सूचना मिलने पर वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह के नेतृत्व में वर्क सर्किल 2 की टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जमीन को मुक्त कराया। प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि कहीं भी जमीन खरीदने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें और अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से बचें, ताकि उनकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रह सके।
