मोदीनगर में जीडीए का भारी एक्शन : मैरिज हॉल और अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
GDA takes heavy action in Modinagar: Yellow paw on marriage halls and illegal colonies IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार) |

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष द्वारा अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनाइजर्स के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत आज मोदीनगर क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की गई। प्रवर्तन जोन 02 की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मिलकर विवाह मंडप, फैक्ट्रियों और अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों को सील और ध्वस्त कर दिया।

मैरिज हॉल और फैक्ट्रियों पर गिरी गाज

ALSO READ:https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/ghaziabad-bank-guard-shoots-dead-manager-in-loni-over-leave-dispute-lclam-rpti-2497998-2026-03-16

जीडीए की टीम ने निवाड़ी रोड पर नगर पालिका मार्केट के सामने लगभग 6000 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में बन रहे एक अवैध विवाह मंडप को ध्वस्त कर दिया। यह निर्माण नीरज त्यागी और नितेश त्यागी द्वारा बिना किसी स्वीकृत मानचित्र के कराया जा रहा था। इसके अलावा ग्राम डिडोली में अजित यादव और राज यादव द्वारा लगभग 2000 वर्ग मीटर में बनाई जा रही फैक्ट्री के टीन शेड, पिलर और कैंची के काम को भी रोकते हुए कार्यवाही की गई।

अवैध कॉलोनियों का अस्तित्व मिटाया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/corporation-officials-hold-joint-meeting/

प्राधिकरण ने भू माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए खसरा संख्या 704 (पिलर नं 1142 के पास) में नरेश शर्मा और मुकेश शर्मा द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। यहाँ 1500 वर्ग मीटर में बनाई जा रही 8 दुकानों, सड़कों, बाउंड्रीवॉल और साइट ऑफिस को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, पिलर नं 1219 के सामने डॉ. गौरव गर्ग द्वारा अवैध रूप से खोदे गए बेसमेंट के निर्माण कार्य को भी मौके पर ही रोक दिया गया।

विरोध के बावजूद जारी रही कार्यवाही

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/wahab-chaudhary-expelled-from-bsp/

ध्वस्तीकरण की इस बड़ी कार्यवाही के दौरान स्थानीय कॉलोनाइजर्स और निर्माणकर्ताओं ने भारी विरोध प्रदर्शन किया और काम रोकने की कोशिश की। हालांकि, प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते और भारी पुलिस बल की मुस्तैदी के आगे विरोध प्रदर्शन बेअसर रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मौके पर कोई भी वैध स्वामित्व अभिलेख या स्वीकृत नक्शा प्रस्तुत नहीं किया गया था, जिसके बाद यह कड़ी कार्यवाही की गई।

अधिकारियों की मौजूदगी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/sant-balyogi-umeshnath-maharaj-meets-pm/

इस अभियान का नेतृत्व प्रभारी प्रवर्तन जोन 02 ने किया। कार्यवाही के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता और प्रवर्तन जोन 02 के समस्त कर्मचारी एवं भारी पुलिस बल मौजूद रहा। जीडीए अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में कहीं भी बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण या कॉलोनी विकसित की गई, तो उसे तत्काल ध्वस्त कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment