यीडा में 220 करोड़ का निवेश, स्पार्क मिंडा टोयोडेंसो को 7 एकड़ भूखंड का लेटर ऑफ इंटेंट

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
₹220 crore investment in YEIDA; Letter of Intent issued for 7-acre plot to Spark Minda Toyodenso. IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मैसर्स स्पार्क मिंडा टोयोडेंसो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सेक्टर 8डी में 7 एकड़ भूखंड के लिए लेटर ऑफ इंटेंट प्रदान किया गया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया ने कंपनी के कार्यकारी निदेशक अशोक दास और पीयूष गोयल को यह लेटर ऑफ इंटेंट सौंपा। इस अवसर पर मिंडा ग्रुप के प्रमुख (कॉरपोरेट मामलों) अमित जालान भी मौजूद रहे।

निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत सहायक अनुदान

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/loni/news/ghaziabad-minor-student-rape-accused-arrested-ajmer-trip-137391861.html

उत्तर प्रदेश शासन की निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत फॉर्च्यून 500 कंपनियों में शामिल होने के कारण कंपनी को सहायक अनुदान प्रदान किया गया है। स्पार्क मिंडा टोयोडेंसो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस परियोजना के माध्यम से स्विच, सेंसर और अन्य संबंधित ऑटो स्विच प्रणालियों का उत्पादन करेगी। प्रस्तावित इकाई में प्रतिवर्ष लगभग 20 लाख यूनिट स्विच और सेंसर तैयार किए जाएंगे।

220 करोड़ रुपये का निवेश और रोजगार सृजन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-respect-for-womens-power-is-foundation/

इस परियोजना पर कंपनी करीब 220 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। औद्योगिक इकाई की स्थापना से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

स्पार्क मिंडा ग्रुप का वैश्विक नेटवर्क

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/class-iv-employees-to-wear-uniforms/

स्पार्क मिंडा ग्रुप की कंपनी मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड की भारत के अलावा वियतनाम, इटली, जापान और इंडोनेशिया में कुल 27 उत्पादन इकाइयाँ संचालित हैं। कंपनी वैश्विक स्तर पर मेकेट्रॉनिक्स, सूचना एवं कनेक्टेड सिस्टम, प्लास्टिक एवं इंटीरियर, आफ्टरमार्केट उत्पादों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसके अलावा कंपनी द्वारा पुणे और बेंगलुरु में अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, जहाँ नई तकनीकों और उत्पादों पर निरंतर कार्य किया जाता है।

Share This Article
Leave a comment