लिंक रोड पुलिस ने सरिया चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 अभियुक्त किए गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Link Road police bust gang stealing iron rods, 6 accused arrested. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

थाना लिंकरोड पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोहा चोरी करने वाले 6 अभियुक्त—आसिफ, रामवीर, विनोद, अरमान, रवि और लवकेश—को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से टाटा कम्पनी की चोरी की हुई लोहे की ट्यूब, लोहे की शीट्स, 1 कॉयल और 1 इलेक्ट्रॉनिक काँटा बरामद किया है। बरामद किए गए माल का वजन 10,730 किलो है, वहीं इसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इनके पास से 8 हजार रुपये नगद और 2 ट्रक मय बिल्टी भी बरामद किए।

चेकिंग के दौरान टाटा स्टील का चोरी का मामला पकड़ा

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/loni/news/ghaziabad-minor-student-rape-accused-arrested-ajmer-trip-137391861.html

संवाददाता सम्मेलन में सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद श्वेता कुमारी यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान टाटा स्टील का सामान चोरी करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने झंडापुर जाने वाली सड़क पर पड़ने वाले कबड्डी के गोदाम पर छापा मारा था, जहां से भारी मात्रा में टाटा स्टील का चोरी किया गया लोहा बरामद किया गया है।

अभियुक्तों ने पूछताछ में दी जानकारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि रामवीर और प्रमोद ट्रक ड्राइविंग का काम किया करते थे। दोनों ने टाटा स्टील का लोहा चोरी करना शुरू किया था। लोहा चोरी करने के बाद उन्होंने आसिफ कबाड़ी को 40 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेच दिया था। आसिफ कबड्डी ने बताया कि वह इन दोनों से चोरी का सरिया खरीदता था। अरमान, रवि और लवकेश तीनों उसकी दुकान पर ही काम करते थे। चोरी का सरिया उतारने के लिए वह इन तीनों को अच्छे पैसे दिया करता था।

Share This Article
Leave a comment