दादरी में सनसनी : 32 वर्षीय युवक की ईंटों से पीट पीटकर हत्या, जीटी रोड पर ग्रामीणों का हंगामा

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Sensation in Dadri: 32-year-old man beaten to death with bricks, villagers protest on GT Road. IMAGE CREDIT TO REPORTER

दादरी (शिखर समाचार)

जारचा कोतवाली क्षेत्र में सैंथली मोड़ पुलिस चौकी के पास एक 32 वर्षीय युवक की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और भारतीय किसान यूनियन मंच के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने जीटी रोड पर हंगामा करते हुए हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को हुई चिंता

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/loni/news/ghaziabad-minor-student-rape-accused-arrested-ajmer-trip-137391861.html

मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ जनपद के मतनौरा गांव निवासी 32 वर्षीय रविंद्र बिशनपुर गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां रहकर एक कंपनी में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार को वह बिशनपुर से निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई।

परिजनों और रिश्तेदारों ने उसकी आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

शराब के ठेके के पास मिला खून से लथपथ शव

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/

शुक्रवार को तलाश के दौरान सूचना मिली कि सैंथली मोड़ पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर शराब के ठेके के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर देखा गया तो वह रविंद्र था।

उसके शरीर और चेहरे पर ईंटों से हमले के गंभीर निशान थे और वह खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने ईंटों से वार कर उसकी निर्मम हत्या की है।

ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस ने जांच शुरू की

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/maruti-van-caught-fire-due-to-short-circuit/

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और भारतीय किसान यूनियन मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जीटी रोड पर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment