मेरठ में एचपीडीए की 75वीं बोर्ड बैठक : हरिपुर योजना को मिली बड़ी मंजूरी, 12 प्रस्ताव पारित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
75th HPDA board meeting held in Meerut: Haripur project gets major approval, 12 proposals passed. IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

हापुड़ (शिखर समाचार)। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) की 75वीं बोर्ड बैठक मेरठ में आयोजित की गई, जिसमें कुल 17 प्रस्तावों में से 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली हरिपुर आवासीय योजना को गति देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। हरिपुर योजना के तहत 15.7968 हेक्टेयर भूमि का भू उपयोग परिवर्तन स्वीकृत किया गया और 8.0543 हेक्टेयर भूमि को हाईवे फैसिलिटी जोन व कृषि भूमि से आवासीय उपयोग में बदला गया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर 8 एकड़ भूमि का अधिग्रहण पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि योजना को जल्द धरातल पर उतारा जा सके।

अन्य आवासीय और औद्योगिक भूमि परिवर्तन

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/loni/news/ghaziabad-minor-student-rape-accused-arrested-ajmer-trip-137391861.html

बैठक में दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार आवासीय योजना के 20,910 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के ग्रुप हाउसिंग भूखंड को एकल आवासीय भूखंडीय विकास में परिवर्तित करने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।

साथ ही खेड़ा देहात क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर के भूखंडों को औद्योगिक उपयोग में बदलने और अनिस्तारित संपत्तियों जैसे गोदाम, रेस्टोरेंट, बुकिंग ऑफिस व अन्य व्यवसायिक भूखंडों को ई-नीलामी के माध्यम से विक्रय करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। यदि किसी भूखंड के लिए केवल एक बोलीदाता हो, तब भी आवंटन प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया गया।

वित्तीय विवरण और बोर्ड सदस्यों की मौजूदगी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/

बैठक में प्राधिकरण द्वारा 423 करोड़ रुपये की आय और 454 करोड़ रुपये के व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे बोर्ड ने मंजूरी दी। बैठक में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, एचपीडीए उपाध्यक्ष डॉ. नितिन गौड़, सचिव अमित कादियान, टीपी राजीव रतन शाह, पिलखुवा चेयरमैन विधु बंसल और हापुड़ चेयरपर्सन पुष्पा देवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एचपीडीए उपाध्यक्ष डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि बोर्ड बैठक में सबसे अधिक जोर हरिपुर योजना पर दिया गया है। लैंडयूज चेंज की मंजूरी मिल चुकी है और अब इस योजना को तेजी से विकसित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment