पिलखुवा में अवैध कॉलोनियों पर एचपीडीए का बुलडोजर, 12 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में की गई बड़ी कार्रवाई

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
In Pilkhuwa, HPDA’s bulldozer action on illegal colonies, major operation carried out over 12,000 square meters IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

हापुड़/पिलखुवा (शिखर समाचार)। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पिलखुवा क्षेत्र में लगभग 12 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई प्राधिकरण के निर्देश पर पुलिस बल की मौजूदगी में प्रवर्तन दल द्वारा की गई।

पिलखुवा में चार स्थानों पर अवैध कॉलोनियों को तोड़ा गया

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/loni/news/ghaziabad-minor-student-rape-accused-arrested-ajmer-trip-137391861.html

प्राधिकरण के अनुसार पिलखुवा विकास क्षेत्र में चार स्थानों पर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं, जिन्हें बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के तैयार किया जा रहा था। अभियान के दौरान इन सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।

  • मोहल्ला गढ़ी प्रतापपुर रोड में करीब 3500 वर्गमीटर में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को गिराया गया।
  • पटला से सपनपुर जाने वाली सड़क पर करीब 3500 वर्गमीटर में विकसित अवैध कॉलोनी को बुलडोजर द्वारा तोड़ा गया।
  • डीआरएस स्कूल के पास प्रतापपुर रोड पर लगभग 5000 वर्गमीटर में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।
  • डीआरएस स्कूल के सामने, खसरा संख्या 369 मोदीनगर रोड पिलखुवा पर करीब 2500 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित अवैध कॉलोनी को भी तोड़ा गया।

अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/

प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग करने से पहले प्राधिकरण से स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें, अन्यथा अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment