अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : एसीपी उपासना पाण्डेय ने मिशन शक्ति टीम के साथ महिलाओं को किया जागरूक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
International Women’s Day: ACP Upasana Pandey, along with the Mission Shakti team, raised awareness among women IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर थाना विजयनगर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पाण्डेय ने मिशन शक्ति टीम के साथ महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्हें उनके अधिकारों के बारे में पूरी जानकारी दी गई। खास बात यह रही कि इस कार्यक्रम का आयोजन परम सेवा संस्थान द्वारा किया गया।

महिलाओं को दिए गए अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, आत्मरक्षा के महत्व, हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी प्रावधानों तथा पुलिस द्वारा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अभियान के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें सामाजिक व कानूनी रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया गया।

महिलाओं को यह भी बताया गया कि शिक्षा का महत्व बहुत अधिक है और उन्हें अपने अधिकारों की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

किसी भी घटना पर तुरंत पुलिस को दें सूचना

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि किसी भी तरह की घटना होने पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी पुलिस स्टेशन को तुरंत सूचना देनी चाहिए। सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला अपराधों में कमी लाने का प्रयास करती है।

साथ ही महिलाओं को यह भी समझाया गया कि किसी गंभीर घटना को छिपाना नहीं चाहिए। ऐसा करने से अपराधियों का हौसला बढ़ता है और वे किसी दूसरी महिला के साथ भी गंभीर अपराध कर सकते हैं। पुलिस महिला संबंधित अपराधों को कम करने के लिए लगातार प्रयासरत है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सिटीजन पुलिसिंग को भी मजबूत किया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए महिलाओं और छात्राओं के सहयोग को बेहद जरूरी बताया गया।

Share This Article
Leave a comment