बिजनौर (शिखर समाचार): नगीना-बढ़ापुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी की मौत, बैंक कर्मचारी घायल
बस की टक्कर से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
जानकारी के अनुसार बढ़ापुर के मोहल्ला नौमी निवासी शमीम अहमद (65 वर्ष) अपनी पत्नी रशीदा (60 वर्ष) के साथ बाइक से नगीना से वापस बढ़ापुर लौट रहे थे। जैसे ही वे नगीना-बढ़ापुर मार्ग पर ग्राम बासो वाला के पास पहुंचे, तभी मार्ग पर चल रही एक प्राइवेट बस ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शमीम अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रशीदा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
दूसरी बाइक सवार बैंक कर्मचारी भी घायल
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
इसी दौरान बस चालक ने एक अन्य बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। घायल की पहचान बढ़ापुर निवासी कमल कुमार वाल्मीकि (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नगीना स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में कार्यरत हैं। हादसे में उनके पैर में हड्डी टूट गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस जांच में जुटी, परिवार में कोहराम
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा बस और चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
