गाजियाबाद (शिखर समाचार):
नगर निगम मुख्यालय पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में संभव के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 5 समस्याएं नगर आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत की गईं। नगर आयुक्त ने मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने के आदेश विभाग अध्यक्षों को दिए। निर्माण विभाग से दो, प्रकाश विभाग से दो तथा स्वास्थ्य विभाग से एक समस्या जनसुनवाई में प्राप्त हुई।
निवासियों ने उठाई अपनी समस्याएं
राजेंद्र नगर, हिंडन विहार, संजय नगर तथा बिहारीपुर विजयनगर के निवासियों ने नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त तथा निगम अधिकारियों से मुलाकात की और अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की।
जनसुनवाई में अधिकारियों की सक्रियता
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
संभव के दौरान अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, प्रभारी प्रकाश आश कुमार उपस्थित रहे। उनके द्वारा प्राप्त समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजकर कार्यवाही कराई गई।
निरंतर जनसुनवाई और फीडबैक प्रणाली
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/
नगर आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को संभव के तहत नगर निगम मुख्यालय पर जनसुनवाई का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण तत्काल विभाग अध्यक्ष करवा रहे हैं। समस्या की गंभीरता को देखते हुए अधिकारी मौके का निरीक्षण भी कर रहे हैं। निस्तारण के बाद फरियादी से फीडबैक भी लिया जा रहा है, ताकि कार्यवाही की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।
