डीएम रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में हुआ ने जनसुनवाई का आयोजन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Public hearing organized under the chairmanship of DM Ravindra Kumar Mondad IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जनसुनवाई सहित आईजीआरएस पर अवैध तरीके से भूमि कब्जाने के मामले निरंतर संज्ञान में आ रहे थे। इस सम्बंध में जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति में लोनी क्षेत्र में भूमाफियाओं और अवैध कब्जाधारियों को पनपने नहीं दिया जायेगा। जो भी भूमि कब्जाने के मामले में दोषी पाया जाता है या इनका सहयोगी पाया जाता है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु अधिकारी सदैव तत्पर रहें।

जिलाधिकारी ने विरासत के आधार पर शस्त्र लाइसेंस निस्तारण को प्राथमिकता दी, जनसुनवाई में अधिकारियों ने गुणवत्ता और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने तथा जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि विरासत के आधार पर आवेदित शस्त्र लाइसेंस आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है। अब तक विरासत के आधार पर आवेदित शस्त्र लाइसेंस आवेदनों, जिनमें पुलिस एवं तहसील की जाँच आख्यायें प्राप्त होकर समस्त औपचारिकताएँ पूर्ण हो चुकी थी, उन्हें स्वीकृत किया जा चुका है। विरासत के आधार पर आवेदित शस्त्र लाइसेंस आवेदनों के सम्बन्ध में आवेदक किसी भी कार्यदिवस में शस्त्र अनुभाग, कलेक्ट्रेट गाजियाबाद में सम्पर्क कर सकते है तथा शस्त्र लाइसेंस सम्बन्धी प्रकरणों में किसी भी प्रकार की शिकायत/असुविधा होने पर अधोहस्ताक्षरी से सम्पर्क किया जा सकता है। जनसुनवाई के दौरान एडीएम ई, एडीएम जे, जिला सूचना अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment