—– रेलिंग होंगी और मजबूत, रिफ्लेक्टर व कैट्स आई से चमकेंगी सड़कें
ग्रेटर नोएडा(शिखर समाचार)। शहर की सड़कों को ज्यादा सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अभियान तेज हो गया है। मंगलवार को प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह और एसीईओ प्रेरणा सिंह ने शहर के विभिन्न सेक्टरों में नालों पर बने पुलों और सड़क किनारे नालियों का निरीक्षण कर सुरक्षा उपायों को और पुख्ता करने के निर्देश दिए।
शहर में पुलों की सुरक्षा कड़ी, रेलिंग मजबूत और रिफ्लेक्टर से रात की दृश्यता बढ़ाई जाएगी
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि नालों पर बने पुलों की रेलिंग को और मजबूत किया जाए, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना की आशंका न रहे। साथ ही रात के समय दृश्यता बढ़ाने के लिए पुलों और सड़कों पर रिफ्लेक्टर, कैट्स आई जैसे सुरक्षा उपकरण बड़ी संख्या में लगाए जाएं।
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत पूरी टीम सोमवार से ही शहर में सक्रिय है। मंगलवार को एसीईओ सुनील कुमार सिंह और एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सेक्टर गामा-1 और पी-3 के पास बनी पुलिया का जायजा लिया। यहां सड़क सुरक्षा के मद्देनजर रेलिंग को ज्यादा मजबूत करने और अतिरिक्त रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा सेक्टर पाई-1 में एक बिल्डर प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर वहां पर्याप्त बेरिकेटिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने सेक्टर स्वर्णनगरी में सड़क किनारे नालियों पर टूटे स्लैब को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी न हो। सेक्टर पी-1 स्थित सिटी सेंटर और शगुन मार्ट क्षेत्र का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य कराने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक मनोज सचान, वरिष्ठ प्रबंधक रतिक और प्रबंधक संध्या सिंह भी मौजूद रहे।
48 जगहों पर बढ़ाई गई सड़क सुरक्षा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/special-intensive-review-program-meeting/
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह के नेतृत्व में परियोजना विभाग की आठों वर्क सर्किल टीमें लगातार शहर का भ्रमण कर रही हैं। इन टीमों ने अब तक सड़क दुर्घटना के लिहाज से संवेदनशील 48 स्थानों को चिह्नित किया है। मंगलवार को ही 36 जगहों पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया, जबकि डीएससी रोड, सूरजपुर, केंद्रीय विहार समेत अन्य क्षेत्रों में 12 अतिरिक्त प्वाइंट चिह्नित कर कार्य आरंभ करा दिया गया है।
इन सभी स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार स्लैब डालने, कर्व बनाने, मिट्टी भरवाने, रेलिंग मजबूत करने के साथ ही रिफ्लेक्टर और कैट्स आई लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
दुर्घटना संभावित स्थानों की सूचना देने की अपील
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/administration-took-strict-action-on-illegal/
महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने ग्रेटर नोएडा के नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी सड़क दुर्घटना की आशंका वाली जगह दिखाई दे तो तुरंत प्राधिकरण को सूचना दें। इसके लिए एरिया वाइज वर्क सर्किल प्रभारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं
वर्क सर्किल-1: प्रभात शंकर – 9560608490
वर्क सर्किल-2: नरोत्तम सिंह – 9205691111
वर्क सर्किल-3: राजेश कुमार निम – 8130770146
वर्क सर्किल-4: राजेश कुमार निम – 8130770146
वर्क सर्किल-5: रतिक – 9205691275
वर्क सर्किल-6: सन्नी यादव – 8810703078
वर्क सर्किल-7: नरोत्तम सिंह – 9205691111
वर्क सर्किल-8: नागेंद्र सिंह – 9415726716
प्राधिकरण का दावा है कि इस अभियान से शहर की सड़कों पर आवागमन और अधिक सुरक्षित होगा और सड़क हादसों में उल्लेखनीय कमी
