गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय पर मंगलवार को संभव के तहत जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान 23 शिकायत नगर आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत की गई। प्राप्त हुए अधिकांश शिकायत निर्माण तथा स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त हुए। निगम अधिकारियों को समाधान हेतु स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में निर्माण संबंधित 8, स्वास्थ्य संबंधित 5, उद्यान संबंधित 3, अतिक्रमण संबंधित 1, पार्किंग संबंधित 3, नजारत से संबंधित 1, तथा पशु चिकित्सा विभाग से 2 शिकायत प्राप्त हुए। इस दौरान पार्षदों ने भी नगर आयुक्त के समक्ष शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की और कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी शहर में चल रहे कार्यों पर चर्चा की। नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों को संभव में प्राप्त होने वाली समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने के लिए कहा तथा समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी स्थलीय निरीक्षण भी अनिवार्य रूप से करें टीम को निर्देश दिए गए। संभव जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश उपस्थित रहे।
