गाजियाबाद (शिखर समाचार)। उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रविवार को गाजियाबाद पहुंचे और उन्होंने नगर निगम की परियोजनाओं का निरीक्षण करते हुए नंदी पार्क गौशाला में गौ पूजन किया। निरिक्षण के दौरान उनके साथ महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, उद्यान प्रभारी अनुज, बीजेपी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नंदी पार्क में उन्होंने गौ माता का तिलक कर पूजन किया गया तथा नंदी पार्क में आश्रित गौवशों को गुड और हरा चारा खिलाया गया। नगर आयुक्त ने उन्हें चल रहे प्राकृतिक पेंट प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गोबर से बना रहे प्राकृतिक पेट को देखकर उपमुख्यमंत्री ने नगर निगम के कार्यों की प्रशंसा की। इसके अलावा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
गोवंश सेवा से आत्मनिर्भरता तक: नंदी पार्क गौशाला में उपमुख्यमंत्री का प्रेरक संदेश और नवाचारों की सराहना
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/delhi-chief-minister-visits-ncc-republic-day/
महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री द्वारा नंदी पार्क गौशाला का भ्रमण करते हुए न केवल गोवंश को हरा चारा और गुड़ खिलाया बल्कि नंदी पार्क गौशाला में कार्य कर रही कर्मचारियों तथा सफाई मित्रों को कंबल भी वितरित किए। साथ ही कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए सुरक्षा के साथ कार्य करने के लिए भी कहा गया। लगभग 63 कर्मचारियों को पीपीई किट वितरित की गई। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गोबर से बनी हुई वस्तुओं का भी अवलोकन उपमुख्यमंत्री ने किया, जिसमें गोबर से खाद, बर्तन, मूर्तियों तथा दीपक को देख कर प्रसन्नता जाहिर की। इसके अलावा प्राकृतिक पेंट के चल रहे कार्य को देखकर भी टीम का मनोबल उन्होंने बढ़ाया। गोबर से बनाई जा रही उपयोगी वस्तुओं का प्रचार प्रसार भी अधिक से अधिक किया जाने के निर्देश उन्होंने दिए। हर घर तक गाजियाबाद नगर निगम द्वारा गौवंश के गोबर से बनाए जा रही उपयोगी वस्तुओं को उपलब्ध कराने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर अनुज, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशीष भी उपस्थित रहे।
