नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विधायक ने किया निरीक्षण : सुविधाओं और सुरक्षा मानकों की ली जानकारी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
MLA inspected Noida International Airport: Took information about facilities and safety standards IMAGE CREDIT TO REPORTER

जेवर (शिखर समाचार) जेवर क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का स्थलीय दौरा किया और हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए विकसित की जा रही आधुनिक सुविधाओं, सुरक्षा मानकों और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अनूपशहर विधायक संजय शर्मा भी मौजूद रहे।

विधायक ने हवाई अड्डे का किया निरीक्षण: विश्वस्तरीय निर्माण और उत्तर प्रदेश के विकास का नया इंजन

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/civil-defence-training-in-ghaziabad-136901861.html

निरीक्षण के दौरान विधायक ने हवाई अड्डे के टर्मिनल, रनवे, कार्गो व लॉजिस्टिक्स से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और देखा कि निर्माण कार्य किस प्रकार विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह हवाई अड्डा न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए विकास का एक सशक्त इंजन बनेगा।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राज्य को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ आर्थिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। इससे एनसीआर क्षेत्र और आसपास के औद्योगिक, व्यापारिक तथा पर्यटन क्षेत्रों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने हवाई अड्डे के उद्घाटन की तारीख जल्द घोषित होने की संभावना जताई और कहा कि रिकार्ड समय में इस विशाल परियोजना को तैयार करने वाली टीम के प्रयास सराहनीय हैं।

Share This Article
Leave a comment