सीईआईआर पोर्टल की मदद से धौलाना पुलिस ने लौटाए खोए मोबाइल, स्वामियों के चेहरे खिले

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
With the Help of the CEIR Portal, Dhaulana Police Recovered Lost Mobile Phones, Bringing Smiles to Owners’ Faces IMAG CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार) थाना धौलाना पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए सीईआईआर पोर्टल की सहायता से कुल 61 हजार रुपये कीमत के तीन खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों में दो वीवो कंपनी के फोन शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये है, जबकि एक सैमसंग मोबाइल फोन की कीमत करीब 21 हजार रुपये बताई गई है।

सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस की बड़ी सफलता: गुम हुए मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-ngt-orders-compliance-report-from-dm-in-builder-case-warning-of-heavy-costs-for-non-compliance-201765894915192.html

पुलिस के अनुसार मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीईआईआर पोर्टल पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद मोबाइलों का पता लगाया जा सका। बरामदगी के उपरांत थाना धौलाना परिसर में विधिवत कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों के सुपुर्द कर दिए गए।

अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर स्वामियों के चेहरे पर खुशी साफ झलकती नजर आई। उन्होंने हापुड़ पुलिस की तत्परता और कार्यकुशलता की जमकर प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस का कहना है कि आमजन की सुविधा और विश्वास बनाए रखने के लिए ऐसे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Share This Article
Leave a comment