गाजियाबाद (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रविवार को गाजियाबाद पहुंचे और विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जहाँ एसआईआर का काम पर दर्शित के साथ पूर्ण करने के आदेश दिए तो वहीं दूसरी तरफ एसआईआर पर सवाल उठाने वाली विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर हलाबोल किया। कविनगर स्थित रामलीला मैदान के माँ जानकी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए एसआईआर अभियान में पूर्ण सहयोग करने की अपील की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर मतदाता सूची की जांच कर रहे हैं, जो लोग घुसपैठिए है और जिनका नाम गलत तरीके से मतदाता सूची में दर्ज है, उनका नाम हटाया जाएगा। इसके साथ ही नाबालिग मतदाताओं और मृत व्यक्तियों के नाम भी मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार यह अभियान चलाया जा रहा है और इसमें पूरी पारदर्शिता रखी जा रही है। उन्होंने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष अपनी हार देखकर घबराया हुआ है। बिहार का हाल सबने देखा है। वहीं उत्तर प्रदेश के लोग पुराने गुंडाराज को अभी तक भूले नहीं है। विपक्ष सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करता है, जबकि भारतीय जनता पार्टी विकास की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने देश के करीब 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम किया है और सरकार लगातार जन-जन को जोड़ने का काम कर रही है। बैठक में संसद अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, सदर विधायक संजीव शर्मा, लोनी विधायक नंद किशोर गुज्जर सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
