गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गोवा में हुए हादसे के बाद गाजियाबाद में दमकल विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। दमकल विभाग की टीम ने गाजियाबाद में 31 भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर निकासी और वहां लगे फायर इक्विपमेंट की जाँच की। इनता ही नहीं दमकल विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट, हॉल, हॉस्पिटल सहित अन्य जगह पर मॉक ड्रिल का आयोजन कर स्टॉफ को आग बुझाने की ट्रेनिंग भी दी। इसी कड़ी में अपर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा उप्र लखनऊ एवं पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशा पर उत्तरी गोवा के अरपोरा मे एक नाईट क्लब मे हुई ह्दय विदारक अग्नि दुर्घटना के बाद गाजियाबाद में संचालित क्लब, बार, रेस्टोरेन्ट, वैक्ंवेट एवं भीडभाड़ वाली जगह पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल व समस्त प्रभारी अधिकारी फायर स्टेशन ने सघन चैकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत 31 स्थल जैसे मैसर्स गौर सेन्ट्रल मॉंल, आरडीसी, राजनगर, मैसर्स बार्बी क्यू नेशन रेस्टोरेन्ट, गौर सेन्ट्रल मॉंल, आरडीसी, राजनगर, मैसर्स स्काई हाउस रेस्टोरेन्ट एण्ड बार, गौर सेन्ट्रल मॉंल, आरडीसी, राजनगर, मैसर्स हल्दीराम शॉप एवं रेस्टोरेन्ट, आरडीसी, राजनगर, मैसर्स हिट एण्ड पिन्ट रेस्टोरेन्ट एण्ड बार, आरडीसी, राजनगर, मैसर्स द फुड वर्कशाप, आरडीसी, राजनगर, मैसर्स रिबाउन्ड कैफे एण्ड लाउन्ज, आरडीसी, राजनगर, मैसर्स होटल एडीआर, आरडीसी, राजनगर, मैसर्स द वॉंक रेस्टोरेन्ट (गूजबम्पस), आरडीसी, राजनगर, मैसर्स व्यू बाई डयूटी फ्री ए यूनिट ऑफ एले हाउस रेस्टारेन्ट प्रा. लि., आरडीसी राजनगर, मैसर्स हैवल्स आफ फलेवर, भूतल पर स्थित, आरडीसी राजनगर, मैसर्स जैक एण्ड ग्रिल, भूतल पर स्थित, आरडीसी राजनगर, मैसर्स दि लिकर हाउस एजल मॉल कौशाम्बी, मैसर्स एसएपीटी रेस्टोरेन्ट एजंल मॉल कौशाम्बी, मैसर्स दि पबलर हाउस कैफे बार एंजल मॉल कौशाम्बी, मैसर्स दि ब्लू कैफे एंजल मॉल कौशाम्बी, मैसर्स दि टैरेस स्काई बार एण्ड रोज शाप्रिक्स मॉल सेक्टर-4 वैशाली, मैसर्स मिस्ट्री ऑफ फूड हैबीटेट सेन्टर इन्दिरापुरम, मैसर्स इन्पर फैक्टो हैबीटेट सेन्टर इन्दिरापुरम, मैसर्स फलाइंग डचमेन कैफे बार हैबीटेट सेन्टर इन्दिरापुरम, मैसर्स दि मोनार्च बार बी क्यू विलेज रेस्टोरेन्ट बार हैबीटेट सेन्टर इन्दिरापुरम, मैसर्स ड्रिक्किन डिडेक्टिव हैबीटेट सेन्टर इन्दिरापुरम, मैसर्स आवियरी दि कोक टेल नेस्ट हैबीटेट सेन्टर इन्दिरापुरम, मैसर्स गोला सिजर्स बार एण्ड रेस्टोरेन्ट हैबीटेट सेन्टर इन्दिरापुरम, मैसर्स मिन्स्ट्री आफॅ बियर हैबीटेट सेन्टर इन्दिरापुरम पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और आकस्मिकता के समय सुगम पलायन हेतु उपलब्ध निकास मार्गो का निरीक्षण किया गया। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्थापित अग्निशमन उपकरणो को प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मियो के माध्यम से चलवाकर देखा गया। उपस्थित सभी व्यक्तियो को स्थापित समस्त अग्निशमन कार्यप्रणाली को सदैव आटोमोड पर कार्यशील अवस्था में रखने हेतु निर्देश दिये गये। सभी निकास के मार्गो को अवरोध मुक्त कराते हुये निर्देश दिये गये कि किसी भी दशा में निकास मार्गो को अवरोधित न किया जाये।
