थानाभवन चीनी मिल पर 95.22 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया, डीएम ने जताई नाराजगी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
₹95.22 Crore in Sugarcane Dues Pending at Thanabhawan Sugar Mill, DM Expresses Displeasure IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

शामली (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी आलोक यादव ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनपद की तीनों चीनी मिलों शामली, ऊन और थानाभवन के पेराई सत्र 2025-26 के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान, आगामी पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों, मरम्मत एवं रखरखाव कार्य तथा चीनी मिलों में उपलब्ध चीनी के भंडार की समीक्षा की। बैठक में चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने भुगतान की स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

समीक्षा में सामने आया कि थानाभवन चीनी मिल ने 301.60 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य के सापेक्ष 206.38 करोड़ रुपये का भुगतान किया है और 95.22 करोड़ रुपये अभी बकाया हैं। वहीं शामली चीनी मिल ने 323.19 करोड़ रुपये तथा ऊन चीनी मिल ने 267.03 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है।

थानाभवन चीनी मिल पर 95.22 करोड़ बकाया, डीएम नाराज

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/LSO READ:

थानाभवन चीनी मिल पर बकाया भुगतान को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मिल प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि पेराई सत्र 2025-26 के अवशेष गन्ना मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान तत्काल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भुगतान में लापरवाही पाए जाने पर चीनी मिल के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

15 अक्टूबर तक पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presencehttps://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

आगामी पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा में पाया गया कि थानाभवन चीनी मिल में 61 प्रतिशत, शामली में 60 प्रतिशत और ऊन में 56.75 प्रतिशत मरम्मत एवं रखरखाव कार्य पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने तीनों मिलों को शासन के निर्देशों के अनुरूप हर हाल में 15 अक्टूबर 2026 तक पेराई सत्र शुरू करने की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला गन्ना अधिकारी आर.एस. कुशवाहा, गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त शामली सहित तीनों चीनी मिलों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment