30 साल की परेशानी का हुआ समाधान, डीएम से मिलकर सरोज कंसल ने जताया आभार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
30-Year-Long Problem Resolved; Saroj Kansal Expresses Gratitude After Meeting the DM IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जिन मामलों में स्थलीय जांच आवश्यक हो, वहां मौके पर जाकर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई में जरूरतमंदों की समस्याओं का हुआ समाधान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जनसुनवाई के दौरान गाजियाबाद निवासी सरोज कंसल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्या का समाधान होने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी इसी तरह जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने और सहायता करने का कार्य करते रहें। बताया गया कि सरोज कंसल करीब 30 वर्षों से पारिवारिक और आवास संबंधी समस्या से परेशान थीं। पति की मृत्यु के बाद उन्होंने अपनी स्थिति जिलाधिकारी के सामने रखी थी। उनका कहना था कि पांचों बच्चों द्वारा देखभाल नहीं की जा रही थी और परिवार के पास मकान होने के बावजूद उन्हें जर्जर मकान में रहने की स्थिति थी। जिलाधिकारी ने मामले में अधिकारियों की टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद समस्या का समाधान कराया गया।

विद्युत बिल की समस्या सुलझने पर जताया आभार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इसी तरह पुष्पेंद्र कुमार ने विद्युत बिल की समस्या का समाधान होने पर जिलाधिकारी का आभार जताया और पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। पुष्पेंद्र कई वर्षों से अधिक विद्युत बिल की समस्या से परेशान थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्युत विभाग ने कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया। जिलाधिकारी ने पुष्पेंद्र से रोजगार के संबंध में जानकारी लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी से संपर्क करने को कहा और उनकी योग्यता व परिस्थितियों के अनुसार रोजगार दिलाने की दिशा में कार्रवाई के निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a comment