श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया मां शीतला माता धाम का 21वां जन्मोत्सव, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The 21st Birth Anniversary Celebration of Maa Sheetla Mata Dham Held with Devotion and Enthusiasm; Devotees Gathered in Large Numbers for the Grand Feast IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार): शीतला माता धाम में धूमधाम से मनाया गया मां भगवती का 21वां जन्मोत्सव

शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ शीतला माता धाम एवं महर्षि वाल्मीकि आश्रम सेवा समिति के तत्वावधान में मां भगवती शीतला माता का 21वां जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी विनोद प्रमुख और मंदिर समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मां शीतला माता के विधिवत पूजन और आरती के साथ हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुदेश कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव अनुज कुमार बिड़ला और कोषाध्यक्ष खुशीराम कौशिक ने आरती कर जनकल्याण, शांति और समृद्धि की कामना की।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पंडित महेंद्र भूषण और मंदिर के महंत राजू शाह महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद ढोल-नगाड़ों की गूंज और मां के जयकारों के बीच महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

महाआरती के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें मोहल्लेवासियों सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। कार्यक्रम में सुनील कुमार चंद्रा, सोमदत्त गहलोत, राजवीर भगत, मनोहर लाल सैनी, अरविंद कुमार, रामफल, हितेश, विनोद कुमार, रघुनाथ, बालक राम, प्रदीप चावला, संतराम चावला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment