गाजियाबाद (शिखर समाचार)। सिटीजन पुलिसिंग को मजबूत करते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस के आला अधिकारी लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर या उनमें प्रतिभाग कर छात्रों को पुलिसिंग और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। बुधवार को आईटीएस मोहन नगर में आयोजित यंग इंडिया मंथन सीरीज कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद छात्रों को पुलिसिंग की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।
पुलिसिंग और कानून व्यवस्था की जानकारी
प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस किस प्रकार दबावपूर्ण परिस्थितियों में भी जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य करती है। उनका कहना था कि पुलिस का कर्तव्य है कि वह हर हालत में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रखें, जिससे लोग तनावपूर्ण वातावरण में रह सकें। इसके अलावा छात्रों को उनके अधिकारों के बारे में भी पूर्ण जानकारी दी गई।
उन्होंने छात्रों को बताया कि अगर उनके साथ किसी भी तरह की घटना होती है या वे साइबर ठगी का शिकार बनते हैं तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। तुरंत सूचना देने से समस्या का जल्द समाधान किया जा सकता है और अपराधी को गिरफ्तार कर सजा दिलाई जा सकती है। साइबर ठगी के मामलों में पुलिस लगातार कार्रवाई कर ठगों को गिरफ्तार कर रही है और पीड़ितों के पैसे वापस करवा रही है।
मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
इसके अतिरिक्त, मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। छात्राओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे समाज में अपने अधिकारों और सुरक्षा को लेकर सजग और सशक्त बन सकें।
