यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का बुलडोजर अभियान, 10 हेक्टेयर भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Bulldozer drive by Yamuna Expressway Industrial Development Authority clears 10 hectares of encroached land IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

जेवर/ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)
जेवर क्षेत्र में सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और गैरकानूनी प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया। प्राधिकरण की टीम भारी मशीनरी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव दयानतपुर और साबौता पहुंची, जहां अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी की घेराबंदी तथा निर्माण ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग 10 हेक्टेयर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया।

अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई: शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने दयानतपुर गांव में बाउंड्रीवाल तोड़ी

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

अभियान का नेतृत्व प्राधिकरण के ओएसडी शैलेन्द्र सिंह ने किया। उनके साथ उप जिलाधिकारी, राजस्व अमला और प्राधिकरण के कर्मचारी मौजूद रहे। टीम चार जेसीबी मशीनों के साथ सबसे पहले दयानतपुर गांव पहुंची। यहां तिरथली मार्ग की दिशा में प्राधिकरण सीमा के भीतर बिना अनुमति की जा रही प्लॉटिंग की बाउंड्रीवाल हटाई गई।

अवैध निर्माण पर सख़्त कार्रवाई: गौशाला और प्लॉटिंग की बाउंड्री तोड़ी, गोवंश को अधिकृत स्थल पर स्थानांतरित करने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

जांच के दौरान एक विद्यालय के पास निजी कंपनी द्वारा विकसित की जा रही गौशाला परिसर में बने अवैध निर्माण भी चिन्हित किए गए। प्राधिकरण ने तत्काल प्रभाव से ढांचे गिरवाए और वहां मौजूद गोवंश को एक सप्ताह के भीतर अधिकृत गौशाला में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद कार्रवाई दल साबौता गांव पहुंचा, जहां प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध रूप से काटे जा रहे प्लॉटों की बाउंड्री को भी तोड़ दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment