गुरु पूर्णिमा पर मेपल्स कॉलेज में कार्यशाला, शिक्षा में नैतिक मूल्यों पर दिया गया जोर

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Workshop Held at Maples College on Guru Purnima, Emphasis Placed on Moral Values in Education IMAGE CREDIT TO REPORTER

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)।

कस्बे के कांधला रोड स्थित मेपल्स हायर एजुकेशन गर्ल्स कॉलेज में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गुरु की महिमा, भारतीय संस्कृति में उनके महत्व तथा जीवन निर्माण में उनकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

श्रेष्ठ गुरु विद्यार्थियों के भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं: अनन्या गर्ग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यशाला को संबोधित करते हुए संस्था की अध्यक्ष अनन्या गर्ग ने कहा कि एक श्रेष्ठ गुरु ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं का विकास करना भी उतना ही आवश्यक है।

उन्होंने छात्राओं से गुरुजनों के मार्गदर्शन का सम्मान करते हुए जीवन में सदैव अच्छे संस्कार अपनाने का आह्वान किया।

गुरु व्यक्तित्व निर्माण कर जीवन को देते हैं सही दिशा: दिव्या जैन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

महाविद्यालय की निदेशक दिव्या जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु केवल शिक्षा प्रदान नहीं करते, बल्कि अपने शिष्यों के व्यक्तित्व का निर्माण कर उन्हें जीवन में सफलता, संस्कार और सही दिशा प्रदान करते हैं।

उन्होंने सभी शिक्षकों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, निष्ठा और उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित विचार प्रस्तुत कर गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मधु दीक्षित सहित समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।

Share This Article
Leave a comment