शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी फैजान गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Woman Raped Under Pretext of Marriage; Accused Faizan Arrested IMAGE CREDIT TO POLICE

बिजनौर (शिखर समाचार)। धामपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र की एक युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि फैजान नामक युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था। आरोप है कि इसी झांसे में रखकर आरोपी ने लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसे धमकाने लगा।

धामपुर के क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

धामपुर के क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। साथ ही न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment