गरीबों का हित ही प्राधिकरण की प्राथमिकता, धारणा बदलेंगे हमारे कार्य: उपाध्यक्ष आईएएस नंद किशोर कलाल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The welfare of the poor is the priority of the authority, our actions will change the perception: Vice President IAS Nand Kishore Kalaal IMAGE CREDIT TO गाजियाबाद विकास प्राधिकरण

—-गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस, वी.सी. नंद किशोर कलाल ने फहराया तिरंगा

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)|

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) परिसर में आज 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही गौरव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीडीए उपाध्यक्ष आई.ए.एस. नंद किशोर कलाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। राष्ट्रगान के पश्चात उपाध्यक्ष ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की रक्षा और जनसेवा की शपथ दिलाई।

विकास केवल अमीरों के लिए नहीं: नंद किशोर कलाल

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

समारोह को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने एक बेहद कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली को लेकर समाज में अक्सर यह सोच रहती है कि यह केवल संपन्न वर्ग के लिए काम करता है, लेकिन अब इस धारणा को जड़ से बदलना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण का प्राथमिक कर्तव्य गरीब, कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाना है।
“हमारी योजनाएं फाइलों तक सीमित न रहकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचनी चाहिए। जीडीए की पहचान अब एक जन-विश्वास आधारित संस्था के रूप में होगी।”
नंद किशोर कलाल (VC, GDA)

अधिकारियों को संवेदनशीलता की नसीहत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/sihani-gate-police-solved-a-showroom-theft/

नंद किशोर कलाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दो टूक शब्दों में निर्देश दिए कि वे अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता और संवेदनशीलता लाएं। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। जनहित को केंद्र में रखकर लिए गए निर्णय ही गाजियाबाद के सुनियोजित विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

शान से लहराया तिरंगा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/discussion-on-ghaziabad-in-the-review-meeting/

कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष ने सभी जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नगर की खुशहाली की कामना की। इस गरिमामय अवसर पर प्राधिकरण के समस्त वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिक भारी संख्या में मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026 01 21 at 7.39.53 PM 9
Share This Article
Leave a comment