जेवर (शिखर समाचार)। स्थानीय श्री दुर्गे मंदिर पर आयोजित 62वें नवरात्रि मेले के अवसर पर तीन दिवसीय भव्य पुरुष कबड्डी टूर्नामेंट का रोमांचक समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विशाल क्लब और मेहंदीपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद विशाल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की।
विशाल क्लब ने मेहंदीपुर को हराकर जीता खिताब
टूर्नामेंट में विभिन्न प्रदेशों से लगभग दो दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के संयोजक एवं जेवर नगर पंचायत अध्यक्ष पहलवान नारायण महेश्वरी ने विजेता टीम विशाल क्लब को 1,11,000 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की। वहीं, उपविजेता रही मेहंदीपुर की टीम को 71,000 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
गणमान्य लोगों और खेल प्रेमियों की रही मौजूदगी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
इस खेल आयोजन के दौरान श्री दुर्गा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महासचिव सुभाष चंद्र, समिति निदेशक कुलदीप पंडित सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
