मजारों से जुड़े वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल, साहिबाबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Videos related to shrines go viral on social media; Sahibabad Police arrests one accused.

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मजारों से जुड़े वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। गाजियाबाद के दो थाना क्षेत्रों से मजारों से जुड़े वीडियो सामने आए हैं, जिनको लेकर पुलिस ने कार्रवाई भी की है।

साहिबाबाद में मजार पर प्रदर्शन, एक युवक गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/special-intensive-review-program-meeting/

पहला वीडियो थाना साहिबाबाद क्षेत्र के हिंडन पुल के पास बनी मजार का है। जहां मजार को अवैध बताते हुए हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान वहां बाहर लगे पत्थर को भी तोड़ दिया गया।

वीडियो जैसे ही थाना साहिबाबाद पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने 25 वर्षीय युवक प्रिंस ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रिंस के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और भड़काऊ टिप्पणी करने के संबंध में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे हिरासत में लिया है।

कोतवाली नगर के बिहारी नगर में मजार तोड़ी गई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/sihani-gate-police-solved-a-showroom-theft/

दूसरा वीडियो थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बिहारी नगर का बताया जा रहा है। जहां कॉलोनी में पार्किंग की जगह पर बनी मजार को कुछ युवकों ने अवैध बताते हुए तोड़ दिया।

वीडियो में युवक धार्मिक नारे लगाते हुए मजार को तोड़ते नजर आ रहे हैं। मजार को तोड़ने के बाद उस स्थान को समतल कर वहां कार पार्किंग शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मजार तोड़ने का यह वीडियो करीब एक महीने पुराना है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Share This Article
Leave a comment