यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 : जिलाधिकारी ने आरडब्ल्यूए-एओए प्रतिनिधियों संग की महत्वपूर्ण बैठक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
UP International Trade Show-2025: District Magistrate held an important meeting with RWA-AOA representatives IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों की रफ्तार तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सोमवार को इंडिया एक्सपो मार्ट के सभागार में आरडब्ल्यूए व एओए पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। उन्होंने इस भव्य आयोजन में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग से ही यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगा।

उत्तर प्रदेश ट्रेड शो: प्रदेश की सांस्कृतिक और औद्योगिक ताकत को दुनिया के सामने लाने का मंच

ALSO READ:https://www.thehindu.com/news/national/andhra-pradesh/lokesh-meets-union-jal-shakti-minister-in-new-delhi/article70029861.ece

जिलाधिकारी ने बताया कि 25 से 29 सितम्बर तक आयोजित होने वाला यह ट्रेड शो प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, औद्योगिक विकास और उद्यमशीलता का प्रदर्शन करेगा। इसमें देश-विदेश से बड़े उद्योगपति, निवेशक, निर्यातक और खरीदार- विक्रेता शामिल होंगे, जो उत्तर प्रदेश की क्षमता और संभावनाओं को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगे।

बैठक के दौरान मेधा रूपम ने कहा कि आरडब्ल्यूए और एओए प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिकतम लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने इसे “वोकल फॉर लोकल” की दिशा में मील का पत्थर करार देते हुए बताया कि यह आयोजन प्रदेश की गौरवशाली छवि को नई ऊंचाई देगा।

जिलाधिकारी का संदेश: उत्तर प्रदेश ट्रेड शो में जनभागीदारी से बनेगी सफलता, व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/women-protest-due-to-waterlogging/

साथ ही उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं जैसे आगंतुकों की सुविधा, यातायात संचालन, पार्किंग, स्वच्छता और सुरक्षा पर भी खास ध्यान देने की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि यह सिर्फ प्रशासनिक आयोजन नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सफल होने वाला महाकुंभ है।

इस मौके पर आरडब्ल्यूए और एओए पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को भरोसा दिलाया कि वे इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में हर संभव सहयोग करेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी मंगलेश दुबे, इंडिया एक्सपो मार्ट के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment