प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने बाढ़ प्रभावितों का लिया हाल, शरणालयों में सुविधाओं को बताया संतोषजनक

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
In-charge Minister Brajesh Singh inquired about flood-affected people IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)।
यमुना नदी में बढ़े जलस्तर से प्रभावित परिवारों की देखरेख के लिए बनाए गए शरणालयों का प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। सेक्टर-135 स्थित शरणालय में पहुंचे मंत्री ने भोजन, चिकित्सा, पेयजल और आवास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी स्थिति जानी। लोगों ने मंत्री को बताया कि उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं संतोषजनक रूप से मिल रही हैं।

मंत्री का भरोसा

ALSO READ:https://www.thehindu.com/news/national/andhra-pradesh/lokesh-meets-union-jal-shakti-minister-in-new-delhi/article70029861.ece

मौके पर मौजूद परिवारों को संबोधित करते हुए मंत्री ने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसी भी जरूरतमंद को संकट की घड़ी में असहाय नहीं छोड़ेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रशासन की अनुमति मिलने तक वे घर न लौटें और शरणालयों में ही सुरक्षित रहें।

शरणालय के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बच्चों के लिए बनाई गई अस्थायी पाठशाला को भी देखा। उन्होंने अधिकारियों द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की और स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों की पढ़ाई किसी भी हाल में बाधित नहीं होनी चाहिए। इसी दौरान बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, चप्पलें और अन्य उपयोगी वस्तुएं वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

मंत्री बृजेश सिंह ने अस्थायी गौशाला का निरीक्षण किया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-honor-of-dr-k-n-modi-university/

इसके बाद मंत्री बृजेश सिंह ने अस्थायी गौशाला का भी निरीक्षण किया, जहां बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से निकाले गए पशुओं को रखा गया है। उन्होंने गाय को गुड़ खिलाकर शुभकामनाएं दीं और अधिकारियों को पशुओं की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

अंत में मंत्री ने सेक्टर-150 के टेंटों में रह रहे परिवारों से मुलाकात की और उन्हें समझाया कि शरणालयों में रहना ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक है। उन्होंने कहा कि वहां भोजन, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं और रहने की सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

निरीक्षण पूरा करने के बाद प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार और पशुधन तक राहत व सहायता पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय है। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को बचाव व राहत कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए।

Share This Article
Leave a comment