तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत, एक गंभीर घायल पेपर देकर लौट रहे थे तीनों

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Two students on a bike died in a collision with a high-speed pickup; one seriously injured. All three were returning after giving their exam. IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)। थाना धौलाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुँचाया, जहां दो छात्रों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक छात्र की हालत नाजुक होने पर उसे मेरठ के उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना का विवरण

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

धौलाना क्षेत्र निवासी जुबैर (15), अय्यान और रियान श्री पटेल स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र हैं। बुधवार को तीनों हाईस्कूल की परीक्षा देने राजपूताना इंटर कॉलेज, पिलखुवा गए थे। दोपहर बाद परीक्षा देकर तीनों दोस्त एक ही बाइक से घर लौट रहे थे।

धौलाना पिलखुवा रोड पर कंदौला प्रताप गेट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों छात्र सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस और अस्पताल की कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जुबैर और अय्यान को मृत घोषित कर दिया, जबकि रियान की हालत गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस से मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया।

हादसे में पिकअप वाहन का चालक भी घायल हुआ है, जिसका उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment