विश्व हिंदू रक्षा परिषद में अब तक दो लाख सदस्य, दो करोड़ सदस्य बनाने की तैयारी : गोपाल राय

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Two lakh members have joined the Vishwa Hindu Raksha Parishad so far; preparations underway to expand the membership to two crore: Gopal Rai IMAGE CREDIT TO विश्व हिंदू रक्षा परिषद

ठाणे/महाराष्ट्र (शिखर समाचार)। विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से ठाणे पश्चिम में आयोजित जागो हिंदू जागो कार्यक्रम में संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सलाहकार गोपाल राय ने हिंदू समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सनातन संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित, संस्कारित और जागरूक समाज ही अपनी संस्कृति एवं परंपराओं की रक्षा कर सकता है। उन्होंने बताया कि संगठन के अब तक दो लाख सदस्य बन चुके हैं और आने वाले समय में दो करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

‘जागो हिंदू जागो’ अभियान से एकता और जागरूकता का आह्वान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

गोपाल राय ने कहा कि ‘जागो हिंदू जागो’ अभियान का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति, सेवा और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि संगठन के कार्यालय में समय-समय पर लव जिहाद और धर्मांतरण से संबंधित मामले सामने आते हैं, जिनका संगठन की ओर से निस्तारण कराया जाता है। उन्होंने हिंदू समाज से जागरूक और संगठित होकर सामाजिक एवं सांस्कृतिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

कई देशों में संगठन के विस्तार का किया गया दावा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने बताया कि संगठन का विस्तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी किया जा रहा है। फ्रांस में विश्वनाथ शास्त्री, बेल्जियम में कोएनराड एल्स्ट, नीदरलैंड में महादेव सिंह, मलेशिया में अरविंद सिंह यादव, ब्राजील में संजीव शर्मा, यूक्रेन में लीडिया लक्ष्मी, श्रीलंका में पमल्क मन्जित करुणानायक तथा इंडोनेशिया में स्वामी धर्मेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों में संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।

इंद्रेश राय को राष्ट्रीय महामंत्री एवं महाराष्ट्र प्रभारी की जिम्मेदारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

कार्यक्रम के दौरान गोपाल राय ने इंद्रेश राय को विश्व हिंदू रक्षा परिषद का राष्ट्रीय महामंत्री एवं महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन युवाओं को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेगा। उन्होंने देश की बेटियों और युवाओं से सामाजिक मामलों के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण जैसे विषय सामाजिक और कानूनी दोनों दृष्टियों से गंभीर हैं तथा इनके समाधान के लिए जागरूकता, शिक्षा और कानून का पालन आवश्यक है।

Share This Article
Leave a comment