हापुड़ (शिखर समाचार)
राष्ट्रीय राजमार्ग-335ए पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में सोना पेट्रोल पंप के निकट हुआ, जहां एक अनियंत्रित ट्रोला डिवाइडर के पास खड़े यात्रियों पर चढ़ गया।
बस खराब होने के बाद यात्री कर रहे थे इंतजार
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
जानकारी के अनुसार सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस गोंडा से दिल्ली जा रही थी। रास्ते में बस में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण चालक ने बस को हाईवे किनारे रोक दिया। यात्री दूसरी बस का इंतजार करते हुए डिवाइडर के पास खड़े थे।
इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रोले ने नियंत्रण खो दिया और यात्रियों को कुचलते हुए आगे निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी फैल गई।
हादसे में दो की मौत, कई घायल
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/privacy-policy/
घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से तीन को मेरठ रेफर किया गया। हादसे में बरगामा थाना पिसावा जनपद सीतापुर निवासी मीरा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि नायरा नामक मासूम बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
