पीएम आवास योजना में पारदर्शिता की मिसाल : पसौंडा में 246 ईडब्ल्यूएस भवनों का लॉटरी ड्रॉ सफल

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Transparency in PM Awas Yojana: Lottery draw for 246 EWS houses in Pasunda successful IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

आरव शर्मा
गाज़ियाबाद (शिखर समाचार)|

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवासीय योजना के अंतर्गत एक और अहम कदम उठाते हुए शुक्रवार को पसौंडा क्षेत्र में विकसित ईडब्ल्यूएस भवनों का आवंटन पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया गया। हिन्दी भवन लोहिया नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 11 बजे से लॉटरी ड्रॉ की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें निजी विकासकर्ता मैसर्स आराध्यम बिल्डर्स की योजना संख्या 928-41डी के अंतर्गत निर्मित कुल 246 ईडब्ल्यूएस भवनों का आवंटन किया गया।

पारदर्शिता के साथ हुआ लॉटरी ड्रॉ, परियोजना में 23 प्रतीक्षा सूची आवेदकों को मिला मौका

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/even-after-48-hours-the-identity-of-the-deceased-auto-rickshaw-rider-has-not-been-established-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14477-2026-01-16

इसके साथ ही योजना के अंतर्गत प्रतीक्षा सूची में शामिल 23 आवेदकों के लिए भी लॉटरी ड्रॉ संपन्न कराया गया। यह परियोजना खसरा संख्या 358मि0, 462मि0, 494मि0, 332, 337, 338, 339, 290मि0 एवं 291मि0, राजस्व ग्राम पसौंडा गाजियाबाद में विकसित की गई है। लॉटरी ड्रॉ की संपूर्ण प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों, परियोजना से जुड़े अधिकारियों और आवेदकों की उपस्थिति में खुली और पारदर्शी व्यवस्था के तहत कराई गई।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी स्तर पर कोई पक्षपात या अनियमितता न हो। कंप्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से ड्रॉ कराया गया, जिससे हर आवेदक को समान अवसर मिल सके। कार्यक्रम के दौरान आवेदकों में खासा उत्साह देखने को मिला और सफल आवंटन पाने वाले लाभार्थियों ने प्राधिकरण की निष्पक्ष कार्यशैली की सराहना की।

प्रधानमंत्री आवास योजना: शहरी गरीबों के लिए सुरक्षित और किफायती घरों का साकार प्रयास

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/calendula-will-bloom-from-the-intersections/

प्रधानमंत्री आवासीय योजना के माध्यम से शहरी गरीबों को सुरक्षित, किफायती और स्थायी आवास उपलब्ध कराने की दिशा में जीडीए लगातार प्रभावी प्रयास कर रहा है। निजी विकासकर्ताओं के सहयोग से योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर उतारते हुए प्राधिकरण न केवल आवासीय जरूरतों को पूरा कर रहा है, बल्कि शासन की मंशा के अनुरूप सबके लिए आवास के लक्ष्य को भी मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।

यह लॉटरी ड्रॉ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की योजनाबद्ध कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण माना जा रहा है, जिससे आम नागरिकों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

WhatsApp Image 2025 12 25 at 7.01.06 PM 19
Share This Article
Leave a comment