शामली (शिखर समाचार)
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर और ट्यूबवेल की विद्युत लाइनों की लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए कांधला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों और एक कबाड़ी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार, चोरी की मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में तांबे का तार व अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
गिरफ्तारी और आरोपियों की पहचान
कांधला थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम हैं: शौकत पुत्र यामीन (आलखुद कैराना), फुरकान पुत्र नजामुदीन (खुरगान), शिवम पुत्र आनंद (नंदूप्रसाद शामली) और राशिद पुत्र सलीम (सरवरपीर मस्जिद, शामली)। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि विशेष पुलिस टीमों द्वारा अभियान चलाकर ये गिरफ्तारी की गई।
चोरी की विधि और स्वीकारोक्ति
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
आरोपी दिन में जंगल क्षेत्रों में रेकी करते और रात में बिना मोबाइल फोन के चोरी को अंजाम देते थे। केबल कटर से बिजली के तार काटकर और कटआउट, स्टार्टर तोड़कर तांबा निकालते थे। आरोपियों ने कई गांवों में चोरी करना स्वीकार किया, जिसमें लव्या दाउदपुर, बशीचुन्दयारी, कसेरवाखुर्द, झारखेड़ी, पंजीठ, हरड़ फतेहपुर और हसनपुर लुहारी शामिल हैं।
बरामद सामग्री और आपराधिक तंत्र
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा, दो अवैध चाकू, चोरी की मोटरसाइकिल, 127 किलो जला हुआ तांबे का तार, 24 किलो ट्रांसफार्मर तार, 33 मीटर बिजली लाइन तार, 6.300 किलोग्राम तांबे की चूड़ी बनाने की पत्ती, 40 तांबे की चूड़ियां, एक चोरी की बैटरी तथा तार काटने के उपकरण बरामद किए। चोरी का माल कबाड़ी को बेचकर और चूड़ियां बनाकर उसे ऊंचे दामों पर बेचा जाता था।
