ट्रांस हिंडन साइबर पुलिस : ठगी के पीड़ितों को 40 करोड़ की धनराशि कराई वापस

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Trans Hindon Cyber Police: ₹40 crore recovered and returned to victims of fraud IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। साइबर ठगी के शिकार पीड़ितो को गाजियाबाद पुलिस लगातार उनके पैसे वापस दिलवा रही है। गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन जोन की साइबर पुलिस ने लगभग 3 महीने में 40 करोड़ से अधिक की धनराशि ठगी के पीड़ितों को वापस दिलवाई। पुलिस पीड़ितों को धनराशि वापस करते हुए आगे भविष्य में जागरूक रहते हुए दूसरों को जागरूक करने की अपील भी कर रही है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि साइबर ठग प्रलोभन या अन्य विभिन्न तरह के तर्क देकर जनता को ठग लेते है। ठगी से जनता को बचाने के लिए लगातार साइबर अवेकनिंग कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। लगभग 3 महीने में पुलिस ने 40 करोड़ से अधिक की धनराशि साइबर ठगी के पीड़ितों को वापस कराई है। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होते ही पीड़ित को पुलिस को तुरंत सूचना देनी चाहिए। इन सभी मामलों में भी पुलिस ने गोल्डन आँवर्स के अंदर ही कार्रवाई की और बैंक से पत्राचार करके पीड़ितों को धनराशि वापस कराई। उन्होंने लोगों से अपील कि संदिग्ध लिंक, संदिग्ध कॉल व अत्यधिक आकर्षित ऑफर से दूरी रखें, जिससे वह ठगी का शिकार नहीं हो। जनता का सहयोग पुलिस कार्यवाही जितना ही महत्वपूर्ण है इसलिए ठगी होते ही तुरंत पुलिस को सूचना दे।

Share This Article
Leave a comment