भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला में प्रशिक्षण महाभियान पर जोर, मंडल व बूथ स्तर तक चलेंगे कार्यक्रम

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Emphasis on training campaign at **Bharatiya Janata Party** district workshop; programs to be conducted at both block and booth levels. IMAGE CREDIT TO BJP

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर के जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठन विस्तार, कार्यकर्ता प्रशिक्षण और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि और अध्यक्ष ने दिया संदेश

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता और क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि संचालन धर्मेन्द्र कोरी ने किया।

जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को नए कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना संगठन का प्रमुख दायित्व है। कार्यशालाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन पद्धति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाने में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण माध्यम बनें।

प्रशिक्षण कार्यशालाओं और बूथ कार्यक्रमों का रोडमैप

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन 7 मार्च से सभी मंडलों में शुरू किया जाएगा। साथ ही सभी बूथों पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम भी चलेगा, जिसमें बूथ कार्यशालाएं आयोजित होंगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि कार्यशालाएं ही सक्षम और समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करती हैं। मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन को मजबूती मिलती है और जनपद गौतमबुद्धनगर में सभी कार्यशालाएं पूरी निष्ठा के साथ संपन्न कराई जाएंगी।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने की भागीदारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिव ओम शर्मा, विजय भाटी, सुभाष भाटी, देवा भाटी, बिजेंद्र भाटी, अजेंद्र नागर, मनोज गर्ग, सतेन्द्र नागर, पवन रावल, विमल पुंडीर, कर्मवीर आर्य, पंकज रावल, रजनी तोमर, अशोक रावल, महेश शर्मा, मनोज मावी, मनोज भाटी, लोकेश त्यागी, संदीप शर्मा, सचिन गौतम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment