रोज बेल पब्लिक स्कूल के चैयरमेन सरदार जोगिंदर सिंह की अगुवाई में 350वीं शहादत वर्षगांठ पर नगर कीर्तन का भव्य आयोजन आज

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Under the leadership of Sardar Joginder Singh, Chairman of Rose Bell Public School, a grand Nagar Kirtan was organized today on the 350th martyrdom anniversary IMAGE CREDIT TO Jogendra Singh Profile

गाजियाबाद (शिखर समाचार) गुरु तेग बहादुर साहिब, भाई दयाला, भाई सती दास और भाई मती दास के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए 350वीं शहादत वर्षगांठ के अवसर पर आज बृहस्पतिवार 23 अक्टूबर 2025 को विजय नगर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन रोज बेल पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह की अगुवाई में संपन्न होगा।

नगर कीर्तन: अमर बलिदान की गूंज, भाईचारे और शांति का संदेश

ALSO READ:https://hindi.moneycontrol.com/india/massive-fire-broke-out-in-indirapuram-residential-building-in-ghaziabad-several-fires-vehicles-reached-the-spot-article-2230962.html

नगर कीर्तन सुबह असम से प्रारंभ होकर अनेक नगरों और शहरों से होता हुआ दोपहर तीन बजे एनएच-9 थाना रोड विजय नगर गाजियाबाद पहुंचेगा। पूरे मार्ग में संगतें गुरु तेग बहादुर साहिब के अमर बलिदान और धर्म की रक्षा के संदेश को प्रसारित करेंगी। आयोजन का उद्देश्य समाज में भाईचारे, एकता और शांति का भाव मजबूत करना है।

सरदार जोगिंदर सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर साहिब ने धर्म की रक्षा के लिए अपना शीश तक न्योछावर कर दिया, लेकिन सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनकी शिक्षाएं आज भी इंसानियत और सद्भावना की राह दिखाती हैं। उन्होंने संगत से निवेदन किया कि सभी समय पर पहुंचकर महाराज दी पवित्र सवारी का स्वागत करें और इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें।

सिख संगतों का जबरदस्त जलवा: धार्मिक झांकियों से लंगर सेवा तक एकता का पर्व

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/respect-at-the-diwali-milan-ceremony/

इस आयोजन में बलप्रीत सिंह (महानगर अध्यक्ष, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा) और यशमीत सिंह (डायरेक्टर) सहित बड़ी संख्या में सिख संगतें, गुरुद्वारा समितियों के प्रतिनिधि और सेवा दल शामिल रहेंगे। पूरे आयोजन में धार्मिक झांकियों, शबद कीर्तन और लंगर सेवा की विशेष व्यवस्था की गई है।

रोज बेल पब्लिक स्कूल एल ब्लॉक सेक्टर-9 विजय नगर गाजियाबाद की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे गुरु तेग बहादुर साहिब के बलिदान को स्मरण करते हुए समाज में प्रेम, समानता और मानवता का संदेश फैलाएं।

Share This Article
Leave a comment