भगवानपुर में निकली तिरंगा रैली, ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Tiranga Rally Held in Bhagwanpur, Villagers and Students Send a Message of Patriotism IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हरिद्वार (शिखर समाचार)। शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में 9 से 17 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को विकास खंड भगवानपुर में तिरंगा रैली निकाली गई। विकास खंड कार्यालय भगवानपुर से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों तथा छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर रैली में शामिल प्रतिभागियों ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

भगवानपुर में निकाली गई तिरंगा रैली

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने के लिए जागरूक किया गया। खंड विकास अधिकारी भगवानपुर ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

तिरंगा रैली का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ना है। रैली में शामिल ग्रामीणों और छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

इस दौरान लोगों से अपील की गई कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उपस्थित लोगों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment