गन्ने के खेतों में तीन गुलदारों की दस्तक, गांव में दहशत का माहौल, वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Three leopards spotted in sugarcane fields, creating an atmosphere of panic in the village; demand for immediate action from the Forest Department IMAGE CREDIT TO REPORTER

नगीना/बिजनौर (शिखर समाचार) नगीना नहटौर मार्ग स्थित ग्राम बघाला में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब खेत की जुताई कर रहे साहब सिंह की नजर अचानक तीन गुलदारों पर जा पड़ी। खुले में एक साथ तीन गुलदारों को घूमते देखकर किसान सहम गया और कुछ पलों के लिए उसकी समझ ही नहीं पड़ा कि खुद को कैसे बचाए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और गांव में दहशत का माहौल गहरा गया है।

खेत की जुताई के बीच अचानक तीन गुलदार—साहब सिंह का दिल दहला देने वाला सामना!

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ghaziabad-speeding-car-kills-biker-two-injured-in-gt-road-accident-40045128.html

सुबह साहब सिंह अपने घर से सटे खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। तभी पास के गन्ने के खेत से अचानक पहले एक, फिर दूसरा और उसके कुछ ही सेकंड बाद तीसरा गुलदार बाहर निकला। यह नज़ारा देखते ही साहब सिंह के होश उड़ गए। खतरा इतना करीब था कि वह ट्रैक्टर से उतर भी नहीं पाए। भय के बीच उन्होंने हिम्मत कर ट्रैक्टर की आवाज तेज कर दी। तेज आवाज से गुलदार तिरछी दिशा में भागते हुए दूसरे गन्ने के खेत में जा छिपे। इसी दौरान सहमे मन से साहब सिंह ने मोबाइल उठाकर तीनों गुलदारों का वीडियो बना लिया।

तीन गुलदारों की दहशत से सहमा गांव—ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत कार्रवाई की गुहार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dig-naithani-reviewed-mission-shakti/

घटना के बाद गांव के लोग खेतों की तरफ जाने से कतरा रहे हैं। साहब सिंह, विनोद कुमार, अभय कुमार, जितेंद्र कुमार, छदंमी सिंह, तेजपाल सिंह, पंकज कुमार सहित कई ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत पिंजरा लगाकर गुलदारों को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय से गन्ने के खेतों में गुलदार दिखने की चर्चाएं चल रही थीं, जिसकी जानकारी वन विभाग को पहले भी दी गई थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से भी क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और तत्काल पिंजरा लगाकर गुलदारों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि जनहानि की कोई आशंका न रहे और लोग दोबारा सुरक्षित महसूस कर सकें।

Share This Article
Leave a comment