गाजियाबाद (शिखर समाचार)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद को गड्ढा मुक्त करने और विकास कार्य तेज़ करने के आदेश दिए हैं। शहर की टूटी हुई सड़कों को लगातार ठीक किया जा रहा है और जरूरत के अनुसार सड़कों का पुनर्निर्माण भी किया जा रहा है। रविवार को ठाकुरद्वारा से दौलतपुरा पुल तक जीटी रोड पर डेंस रोड निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ सांसद अतुल गर्ग और शहर विधायक संजीव शर्मा ने किया। इस परियोजना के अंतर्गत दोनों ओर डेंस रोड का निर्माण एवं सौंदर्यकरण का कार्य किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 4 करोड़ 35 लाख है। ठाकुरद्वारा पुल की मरम्मत और डेंस रोड का कार्य भी इसी परियोजना में शामिल है।
सड़क निर्माण से शहर को मिलेगा लाभ
सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि सड़क निर्माण से शहर के विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्र का चतुर्मुखी विकास सुनिश्चित होगा। बेहतर सड़क व्यवस्था से व्यापार, आवागमन और स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।
शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग थी, जिसे आज पूरा करने का कार्य प्रारंभ हुआ है। विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर प्रयास जारी रहेंगे और जनता की हर मूलभूत सुविधा को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
परियोजना से यातायात और बुनियादी ढांचे में सुधार
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
यह परियोजना क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है, जिससे भविष्य में यातायात जाम की समस्या में कमी आएगी और शहर का बुनियादी ढांचा अधिक सुदृढ़ होगा।
इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष महीम गुप्ता, क्रासिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, गाँधी नगर मंडल अध्यक्ष वरुण नागर, पार्षद नीरज गोयल, उदित मोहन, राकेश त्यागी, राजेश शर्मा, शरद शर्मा, अक्षय भोला, राकेश पंडित, व्यापारी नेता सुभाष छाबड़ा, राजू छाबड़ा, अनिल साँवारिया, राकेश स्वामी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
