नगर निगम मुख्यालय पर शुरू हुई नई लिफ्ट का मेयर ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
The Mayor inaugurated the new lift at the Municipal Corporation headquarters by cutting the ribbon IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम मुख्यालय पर तीसरी लिफ्ट बना दी गई है। मंगलवार को बनाई गई नई लिफ्ट का मेयर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने फीता काटकर शुभारंभ किया, जिससे नगर निगम कर्मचारी और आगंतुकों को पंचम तल तक जाने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। इस मौके पर मेयर सुनीता दयाल व नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि नगर निगम में विभिन्न प्रकार से आने वाले लोगो को प्रथम तल से पंचम तल तक आना जाना पड़ता है और कुछ बुजुर्ग व महिलाएं भी आती जाती है, जिनको सीढ़ी से आने जाने में समस्या होती है एवं अधिक लिफ्ट न होने के कारण एक लिफ्ट पर बहुत भार रहता है, इसलिए एक और लिफ्ट की व्यवस्था की गई है, जिससे आने वाले सभी लोगो को आसानी हो सके और सुचारू व्यवस्था भी मिल सके। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नजारत प्रभारी विपुल कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment