48 घंटे में खुला घर में हुई चोरी का राज, पीड़ित का पड़ोसी ही निकला आरोपी

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
The mystery of the house theft was solved within 48 hours; the victim’s neighbor turned out to be the accused IMAGE CREDIT TO POLICE

बिजनौर शिखर समाचार किरतपुर थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घर में हुई चोरी की घटना का मात्र 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने न केवल आरोपी युवक को दबोच लिया, बल्कि चोरी किए गए सोने-चांदी के सभी आभूषण भी बरामद कर लिए। चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि पीड़ित का पड़ोसी ही निकला।

सूने घर को बनाया निशाना: बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर चोरों ने उड़ाए कीमती जेवर

https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/walking-with-earphones-proved-costly-resulting-in-loss-of-life-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14940-2026-01-28LSO READ:

ग्राम भोजपुरी निवासी रवि ने थाना किरतपुर में दी गई तहरीर में बताया था कि वह कुछ दिन पहले परिवार सहित रिश्तेदारी में मंडावर क्षेत्र गया हुआ था। घर पर उसकी बुजुर्ग माता अकेली थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान को सूना पाकर अलमारी को खंगाल डाला और उसमें रखी सोने की चेन, कानों के आभूषण, चांदी की पायल सहित अन्य कीमती जेवरात चोरी कर ले गए।

शिकायत दर्ज होते ही किरतपुर पुलिस हरकत में आ गई और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस की नजर पीड़ित के पड़ोस में रहने वाले हिमांशु की गतिविधियों पर गई, जो घटना के बाद से संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।

लालच बना जुर्म की वजह: चोरी का माल बेचने से पहले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/sihani-gate-police-solved-a-showroom-theft/

आरोपी ने पुलिस को बताया कि रवि के परिवार को बाहर जाते देखकर उसके मन में लालच पैदा हो गया था। घर में बुजुर्ग महिला के अकेले होने का फायदा उठाकर उसने मौका पाकर चोरी कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपी बुधवार को चोरी किए गए आभूषणों को बेचने की फिराक में कहीं जा रहा था। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किरतपुर पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से बच पाना आसान नहीं है।

Share This Article
Leave a comment