एमएलसी डॉ. सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में लखनऊ में धूमधाम से मनी संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Under the leadership of MLC Dr. Surendra Chaudhary, grand celebrations of Saint Gadge Maharaj’s 150th birth anniversary held in Lucknow IMAGE CREDIT TO REPORTER

आरव शर्मा
लखनऊ/गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
लखनऊ स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में स्वच्छता के जनक और समाज सुधार के प्रतीक संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती अत्यंत भव्य और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। राजभवन के सामने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय, हजरतगंज में आयोजित इस समारोह में प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व एमएलसी डॉ. सुरेन्द्र चौधरी ने किया।

संत गाडगे महाराज के जीवन और समाज सुधार का संदेश

ALSO READ:https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/ghaziabad-mission-shakti-gallery-ghaziabad-women-empowerment-inspiring-stories-local18-10090061.html

मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संत गाडगे महाराज का संपूर्ण जीवन समाज सुधार और स्वच्छता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे महान संतों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज जरूरत है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक कुरीतियों से दूर रहे और अपने राज्य व देश को स्वच्छ एवं सुसंस्कृत बनाने का संकल्प ले।

समारोह में शामिल गणमान्य अतिथियों ने दी श्रद्धांजलि

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

समारोह में ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक, विधायक उमेश द्विवेदी व अंगद सिंह, पूर्व मंत्री सुनील भराला सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने संत गाडगे महाराज को नमन किया।
कार्यक्रम के संयोजक एमएलसी डॉ. सुरेन्द्र चौधरी ने मंचासीन सभी अतिथियों को संत गाडगे महाराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने संत गाडगे महाराज के समाज सुधार, स्वच्छता अभियान और जनजागरण से जुड़े कार्यों को स्मरण करते हुए आमजन से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

प्रदेश भर से जुटे अनुयायी और कार्यकर्ता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

समारोह में प्रदेश के सभी 75 जनपदों से बड़ी संख्या में संत गाडगे महाराज के अनुयायी उपस्थित रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी अनेक प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन के दौरान पूरे सभागार में संत गाडगे महाराज के विचारों और स्वच्छता संदेश की गूंज सुनाई दी, जिससे वातावरण पूर्णतः श्रद्धा और प्रेरणा से ओत प्रोत रहा।

Share This Article
Leave a comment