गढ़ क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस उमंग, उत्साह और देशभक्ति के रंग में सराबोर

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
The 77th Republic Day in the Garh region was celebrated with joy, enthusiasm, and a spirit of patriotism. IMAGE CREDIT TO REPORTER

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार) गढ़ क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों के साथ साथ शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां तिरंगे के सम्मान के साथ संविधान और स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को स्मरण किया गया।

देशभक्ति और सांस्कृतिक उत्साह से सजा गणतंत्र दिवस, बच्चों ने प्रस्तुतियों में दिखाई नवयुवाओं की चेतना

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/khindora/news/modinagar-power-outage-lightning-strike-substation-137056633.html

विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत बना दिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रमों के दौरान वक्ताओं ने भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, बलिदान और भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी।
गढ़ तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर में पालिकाध्यक्ष राकेश कुमार बजरंगी ने तिरंगा फहराया। कमलावती मदनलाल विद्या मंदिर विद्यालय, अपने कैंप कार्यालय तथा बृजघाट स्थित भागीरथी विद्यालय में विधायक हरेंद्र तेवतिया ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

आरएसके इंटर कॉलेज में चौधरी शीशपाल सिंह एवं प्रधानाचार्य राजीव कुमार गोहित ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संदीप कुमार नीटू तथा प्राचार्य विजय गर्ग ने तिरंगा फहराया। एसजीबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यक्ष सुरेंद्र पाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बाबा रामदास उदासीन इंटर कॉलेज में पूर्व वारंट अधिकारी मनवीर सिंह ने ध्वज फहराकर छात्रों को राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।

थानों और प्रशासनिक इकाइयों में ध्वजारोहण, कानून और संविधान के प्रति संकल्प मजबूत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय गढ़ सिंभावली, कोतवाली गढ़, थाना सिंभावली तथा थाना बहादुरगढ़ में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पुलिस और प्रशासनिक इकाइयों में आयोजित कार्यक्रमों में संविधान की मर्यादा और कानून के प्रति सम्मान बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया।

शिक्षण संस्थानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया, जिससे बच्चों में आगे बढ़ने और देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिली। पूरे गढ़ क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा और नागरिकों ने एकजुट होकर लोकतंत्र एवं संविधान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

WhatsApp Image 2026 01 21 at 7.39.53 PM 14
Share This Article
Leave a comment