सूर्या हत्याकांड : मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, एक साथी अब भी फरार

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
"Surya Murder Case: Main Accused Asad Killed in Police Encounter, One Accomplice Still Absconding" — IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। सूर्या हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी असद की शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह अपने एक साथी के साथ भागने की फिराक में था और घर से नकदी व जरूरी सामान लेकर शहर छोड़ने की तैयारी कर रहा था। सूचना पर की गई घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में असद घायल हुआ और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

सूर्या हत्याकांड की पृष्ठभूमि

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

28 मई 2026 को सूर्या पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल सूर्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 29 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए नवाब, फरहान और आतिफ को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी असद फरार चल रहा था।

पुलिस की घेराबंदी और मुठभेड़

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि असद अपने साथी के साथ वैशाली पुलिया क्षेत्र से निकलने की तैयारी में है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू की। देर रात बाइक पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए, जिन्हें रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में असद घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

WhatsApp Image 2026 05 31 at 8.01.34 PM

बरामदगी और आगे की कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

मुठभेड़ स्थल से एक मोटरसाइकिल, अवैध पिस्तौल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। सभी साक्ष्यों को जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने कहा है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
Leave a comment